नीतीश कुमार ने 75 पार होने के बाद अपने राजनीतिक सफर को नया मोड़ दे दिया है। अब वह राज्य सभा के जरिए राजनीति करेंगे। करीब 20 साल बिहार के सीएम रहने वाले नीतीश इस बीच एक बार भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। वह केवल तीन बार (1977, 1980 और 1985) ही विधानसभा चुनाव लड़े हैं। जीते बस एक बार (1985)। इसके बाद वह दिल्ली कूच कर गए, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा।नीतीश 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव लड़े। 1989 से लगातार चार बार बाढ़ से सांसद रहे। 2004 में बाढ़ से हार गए, लेकिन नालंदा से जीत गए। उसके बाद वह कभी सीधे चुनावी अखाड़े में नहीं उतरे।