अल्पसंख्यकों छात्रों के लिए स्कूल-लैपटॉप की घोषणा, बेंगलुरू को मिलेगा नया एयरपोर्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के लिए 4.48 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. इस बजट में अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है. बेंगलुरु शहर के लिए भी नए एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर 5,000 मेधावी अल्पसंख्यक छात्रों को 50,000 रुपये के लैपटॉप दिए जाएंगे.