अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस में एक खास प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि ईश्वर उनके "प्रभु और उद्धारकर्ता" हैं. ओवल ऑफिस में पादरियों ने ट्रंप के लिए प्रार्थना की और अमेरिका के लिए दिव्य मार्गदर्शन, शक्ति और सुरक्षा की कामना की.