T-20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सेक्टर-113 क्षेत्र की एक हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट से भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट, 32 मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद किए.