कानपुर के गोविंद नगर इलाके में 28 साल के रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. मौके से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला है. हालांकि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.