न गिलहरी न चूहा: पेट में थैली और लंबी छलांग का हुनर, भारत के पड़ोस में मिला 6000 साल पहले विलुप्‍त अनोखा जीव!

वैज्ञानिकों ने इंडोनेशियाई पापुआ के वर्षावनों में 'टूस' नामक एक अत्यंत दुर्लभ जीनस की खोज की है. यह एक छोटा ग्लाइडिंग पॉसम है जिसे 6,000 साल पहले विलुप्त मान लिया गया था. लाजरस प्रजाति का यह जीव गिलहरी जैसा दिखता है, लेकिन कंगारू की तरह अपने बच्चों को पेट की थैली में पालता है. हवा में तैरने की क्षमता और बड़ी आंखों वाला यह निशाचर जीव अब गंभीर खतरों का सामना कर रहा हैण्‍