Weather Warning: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में लू का अलर्ट जारी

Weather Warning: उत्तर भारत में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की शुरुआत हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है। शनिवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने का अनुमान है।