रूसी तेल को लेकर वैश्विक राजनीति फिर गर्म हो गई है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को अस्थायी छूट दी है ताकि फंसे हुए रूसी तेल को बाजार तक पहुंचाया जा सके. वहीं रूस ने साफ कर दिया है कि वह भारत को कितनी सप्लाई कर रहा है, इसका डेटा ‘दुश्मनों’ से छिपाकर रखा जाएगा.