'दीदी तो दीदी हैं...', रात भर टेंट में रहीं CM ममता, चुनाव से पहले चर्चा में धरना

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी टकराव तेज हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने के विरोध में कोलकाता में धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बंगाली मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया है. यह विरोध उनकी पुरानी स्ट्रीट पॉलिटिक्स की याद भी दिला रहा है.