इस राज्य में सरकार का बड़ा फैसला, दूसरा-तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25,000 रुपए

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में अब राज्य सरकार 2 या 3 बच्चे पैदा करने वाले दंपती को 25,000 रूपए की नकद प्रोत्साहन राशि देगी। इसके साथ ही माता को 12 महीने और पिता को 2 महीने का मातृत्व-पितृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने राज्य में गिरती जन्म दर को रोकने के लिए ‘पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी’ (Population Management Policy) की घोषणा की है।