ईरान में जंग की कीमत चुका रहा US, इस सस्ते ड्रोन से ट्रंप आर्मी के छूटे पसीने

ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिका को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जंग के पहले 100 घंटों में अमेरिका करीब 3.7 अरब डॉलर खर्च कर चुका है. ईरान के सस्ते ड्रोन हमलों को रोकने के लिए अमेरिका को बेहद महंगे मिसाइल सिस्टम इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं, जिससे युद्ध की लागत तेजी से बढ़ रही है.