देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नोएडा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतें 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं. इसी के साथ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 115 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई है.