भारत (India) के बच्चों में मोटापे (Obesity) की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन की नई रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के मोटापे के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार चेतावनी दी गई है कि दुनिया आने वाले कुछ साल में बचपन में मोटापे की बढ़ती दर को रोकने के वैश्विक लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी। भारत भी इस लक्ष्य से पीछे चल रहा है, इसकी समयसीमा अब बढ़ाकर साल 2030 तक कर दी गई है।