दिल्ली में गर्मी का ज़ोर, वीकेंड पर और बढ़ेगा पारा, कई राज्यों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट

मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण वीकेंड में पारा और बढ़ सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.