ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने की तैयारी में ट्रंप! 'एक्सक्विजिट क्लास' के हथियारों का उत्पादन 4 गुना करेगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ बैठक में ‘एक्सक्विजिट क्लास’ हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाने का ऐलान किया है। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं, जिसमें ईरान के मिसाइल लॉन्चर और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है।