बिना कोचिंग, फर्स्ट अटेम्प्ट में ही UPSC क्रैक, पाई 51वीं रैंक... रसनित कौर का कमाल

राजपुरा की 22 वर्षीय रसनित कौर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की है. वह बिजली विभाग में लाइनमैन जसविंदर सिंह की बेटी हैं. रसनित ने घर पर रहकर एक साल तक सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से तैयारी की. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी है.