'धुरंधर 2' की शानदार बोहनी! बिना ट्रेलर ही अमेरिका में बिके 10 करोड़ के टिकट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर अभी आया भी नहीं है, लेकिन फिल्म ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग 1 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच रही है. यूएस में 'धुरंधर 2' बुकिंग के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स बनाने वाली है.