Sukhoi crash: कुछ ही दिनों में दूल्हा बनने वाले थे पायलट अनुज, मां को अब भी नहीं है बेटे के शहीद होने की खबर

Sukhoi crash: गुरुग्राम के सेक्टर 22B में रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल होना था। परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुटा था और रिश्तेदारों का आना जाना शुरू हो गया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर एक फोन कॉल ने पूरे घर की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। फोन पर भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी ने परिवार को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में हुए Su-30 MKI विमान दुर्घटना में अनुज वशिष्ठ की मौत हो गई है। इस खबर के बाद घर में मातम छा गया और आसपास के लोग भी शोक जताने पहुंचने लगे।