शरीर में दम नहीं, हम किसी से कम नहीं! दादियों में छिड़ गई जंग, सड़क पर ही बाल नोच-नोचकर की लड़ाई

आपने सोशल मीडिया पर अक्सर जवान लोगों में झगड़े देखे होंगे. पर क्या कभी बुजुर्गों में हाथापाई देखी है? इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग औरतें आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं. दोनों एक दूसरे के बाल नोच-नोचकर सड़क पर ही लड़ रही हैं. उन्हें रोकने के लिए लोग आ रहे हैं, मगर दोनों को छुड़ा नहीं पा रहे. वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @rahul___official___stm पर पोस्ट किया गया है. इसे 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)