JDU में एंट्री से पहले ही एक्टिव हुए नीतीश के बेटे निशांत, सुबह-सवेरे बड़े नेताओं संग की बैठक

जेडीयू सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कार्यशैली और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राजनीतिक रणनीति को समझने की कोशिश की. साथ ही बिहार की जमीनी राजनीतिक परिस्थितियों और युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई.