'धुरंधर 2' ट्रेलर: पहले से ज्यादा खूनी, खतरनाक हुई हमजा की जंग

'धुरंधर' ने बॉलीवुड के स्पाई थ्रिलर जॉनर को नया लेवल दिया था. अब उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आ गया है. रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी इस बार और खतरनाक अवतार में दिख रहा है. कराची अंडरवर्ल्ड की लड़ाई और भी हिंसक होने वाली है. ट्रेलर बता रहा है कि थिएटर्स के लिए ईद बहुत खास होगी.