डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलीकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.