UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जा रहे थे कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भर गया। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।