2023 वाली पीड़ा या... ? अहमदाबाद में इस्तेमाल होगी 'हाइब्र‍िड प‍िच', जानें खास‍ियत

T20 World Cup Final Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पिच चर्चा का विषय बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां रेड और ब्लैक मिट्टी का मिश्रण वाली पिच इस्तेमाल हो सकती है. ऐसी पिच पर बाउंस और ग्रिप दोनों मिलते हैं, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिल सकती है. भारत के लिए 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की याद भी इससे जुड़ी है.