'नौसिखियों के लिए नहीं है भारत!' गाड़ी में नहीं था बैक कैमरा, तो शख्स ने लगा लिया सीसीटीवी कैमरा

आपने कई कारों में बैक कैमरा देखा होगा, जिसकी मदद से लोग पीछे भी देख सकते हैं. मगर सस्ती या पुरानी कारों में ये सुविधा नहीं होती. हालांकि, भारतीय अपने जुगाड़ से कुछ भी कर सकते हैं. हाल ही में एक ऑल्टो कार का वीडियो वयारल हो रहा है, जिसमें उसके मालिक ने बैक कैमरे के रूप में सीसीटीवी कैमरा लगा लिया. इसे देखकर लोगों ने कहा कि भारत, नौसिखियों के लिए नहीं है. गाड़ी झारखंड की है. इस वीडियो को 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)