डांसर लड़कियां शराब पीकर करती हैं हंगामा... तंग पड़ोसी महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली कुछ महिलाओं और उनके साथ काम करने वाले लड़कों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता महिला का कहना है कि आरोपी शराब पीकर हंगामा करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं.