'भारत को समुद्र से जुड़ी समझ मजबूत करनी होगी', रायसीना डायलॉग में संजीव सान्याल ने बताया कारण

संजीव सान्याल ने रायसीना डायलॉग में कहा कि भारत को इंडो-पैसिफिक में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए समुद्री चेतना बढ़ानी होगी। उन्होंने बताया कि भारत का समुद्री क्षेत्र जमीन से लगभग 70% बड़ा है और प्राचीन समुद्री परंपराओं व तकनीक को फिर से अपनाने की जरूरत है।