मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. यह निर्णय आज सुबह ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को आसमान में मार गिराने (Intercept) के बाद लिया गया, जिसका मलबा सीधे एयरपोर्ट परिसर में आकर गिरा.