'शादी तभी करूंगा, जब आईएएस बन जाऊंगा...' यह जिद सोनीपत के अमनदीप की थी. कई बार कोशिश की. हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर 731वां रैंक हासिल कर लिया. घर पर ढोल बजाकर मिठाइयां बांटी जा रही हैं. उनके ताऊ का कहना है कि अब जब अमनदीप का सपना पूरा हो गया है, तो शादी की बात भी आगे बढ़ेगी.