चांदी खरीदने के लिए दिए थे 54 लाख, कर्मचारी कैश लेकर भागा, अब गिरफ्तार

दिल्ली के चांदनी चौक में ज्वेलरी कारोबारी के 54 लाख रुपये लेकर फरार हुए उसके ही कर्मचारी समेत तीन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी कर्मचारी को यह रकम बाजार में चांदी खरीदने के लिए दी गई थी, लेकिन उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पैसे लेकर भागने की साजिश रच ली.