यूपीएससी की तैयारी एक लंबी प्रक्रिया होती है जिसके लिए सबसे पहले दिमाग में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि हमें यूपीएससी क्यों करना है. यह मोटिवेशन लम्बे समय तक आपकी मेहनत और समर्पण को बनाए रखता है. जब आपको अपनी मंजिल की जानकारी होगी तो आप हर दिन मेहनत करने के लिए प्रेरित रहेंगे. इसके साथ ही, सही शेड्यूलिंग भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें यह तय किया जाता है कि किस विषय या टॉपिक को कब और कितनी प्राथमिकता देनी है.