CM योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन... मौलाना अब्दुल्ला का फूंका पुतला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवाओं ने अटल चौराहा पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूंका और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की. चेतावनी दी कि चार दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे शहर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.