लेबनान में मौतों का आंकड़ा 217 पहुंचा

लेबनान में इजराइल के हमलों की खबर आई है जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से जारी हमलों में 798 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि हमलों के बाद बड़ी संख्या में घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत बचाव कार्य जारी है.