‘हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं’, अमेरिका के 30 दिन के ऑफर पर भारत का करारा जवाब

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में अमेरिका ने भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है। लेकिन भारत ने इस ‘छूट’ को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा है कि रूस से तेल खरीदने के लिए किसी देश की इजाजत या मंजूरी की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और हितों के आधार पर फैसले लेता है, न कि किसी की अनुमति पर।