रसोई गैस ₹60 महंगी होने के बाद क्या अब पेट्रोल-डीजल की बारी? जानिए क्या है सरकार का प्लान

LPG Price Hike: मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पहुंच गई है, जबकि मुंबई में 912.50 रुपये हो गई है।