केंद्र शासित प्रदेश नहीं, इस कांग्रेस सांसद ने की अब अलग सीमांचल राज्य की मांग

किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉक्टर जावेद आजाद ने सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा के बीच कहा कि वो इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अगर बिहार के सीमांचल क्षेत्र के जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाया जाता है तो वो इसका स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि पटना में बैठी सरकार का ध्यान सीमांचल की समस्याओं तक ठीक से नहीं पहुंच पाता.