'कोच गंभीर बल्ला लेकर मैदान में उतर जाते...', फाइनल से पहले सूर्या ने बताया ड्रेसिंग रूम का सीक्रेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम पूरे जोश में है और अगर मौका मिले तो कोच गौतम गंभीर भी मैदान पर उतरने को तैयार हो जाएंगे. सूर्यकुमार ने बताया कि टीम में व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम के लक्ष्य पर ध्यान दिया जाता है. फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.