TN Assembly Election 2026: स्टालिन के ₹2000 के जवाब में विजय का ₹2500 वाला दांव, क्या चुनाव में काम आएगा ‘सुपर 6’ फॉर्मूला?

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के बैनर तले महिलाओं, परिवारों और बच्चों को केंद्र में रखकर बड़े-बड़े वादे किए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मामल्लापुरम में आयोजित कार्यक्रम में विजय ने ‘सुपर 6’ फॉर्मूला पेश किया, जो DMK मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की योजनाओं को सीधी टक्कर देता नजर आ रहा है। स्टालिन की महिलाओं को ₹2000 मासिक सहायता के मुकाबले विजय ने ₹2500 का दांव चला है। सवाल यह है कि क्या ये वादे चुनावी मैदान में TVK को मजबूती देंगे या सिर्फ चुनावी जुमले साबित होंगे?