पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान, पीएम मोदी ने कहा-टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं

West Bengal Controversy: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक कार्यक्रम को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मामला प्रोटोकॉल और आयोजन से जुड़ा है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सम्मान में विश्वास रखता है, वह इस घटना से आहत है। पीएम ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद आदिवासी समाज से आती हैं और उनके द्वारा व्यक्त की गई पीड़ा से देश के लोगों को भी दुख हुआ है।