Maithili Thakur: लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। उन्हें जनरेशन-जेड की विधायक भी कहा जाता है। शनिवार को मैथिली जयपुर पहुंची और रविवार को भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैथिली ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत की। उन्होंने महिला दिवस पर संदेश दिया कि अपने सपनों को कभी मरने मत दो… भय की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़ते रहो, सफलता जरूर मिलेगी।