ईरान को मिली रूस की मदद से घबराया अमेरिका! पुतिन को पहुंचाया मैसेज

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच एक नई खुफिया जानकारी से तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका का दावा है कि रूस, ईरान को ऐसी टारगेटिंग जानकारी दे रहा है जिससे अमेरिकी सैन्य ठिकाने निशाने पर आ सकते हैं. इसके बाद वॉशिंगटन ने मॉस्को को साफ संदेश भेजा है कि वह तेहरान की मदद से दूर रहे.