Weather Update: मार्च के पहले सप्ताह में आ गई लू, देश के कई हिस्सों के लिए IMD ने किया अलर्ट जारी

IMD heatwave alert: देश के मौसम में मार्च के पहले सप्ताह में ही मई जैसे दिन आ गए हैं। हालांकि मार्च पिछले कुछ सालों में भी गर्म रह चुका है, लेकिन पहले सप्ताह में ही लू का असर शुरू होना असामान्य है और आशंका है कि आगामी दिनों गर्मी के तेवर भीषण हो सकते हैं। बीते दो दिन में राजस्थान समेत कई राज्यों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र के अमरावती 40.8 डिग्री व मुंबई में 38.9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया।