यूपी के दो IPS की लव स्टोरी... लेडी सिंघम और सख्त एसपी की जोड़ी, दोनों हैं सीएम योगी के खास

गोरखपुर में ड्यूटी के दौरान शुरू हुई दो आईपीएस अधिकारियों की दोस्ती अब शादी तक पहुंच गई है. बरेली की लेडी सिंघम कहे जाने वाली आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल के सख्त एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 29 मार्च को जोधपुर में सात फेरे लेंगे. गोरखपुर में तैनाती के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले ये दोनों अधिकारी अब जीवन की नई पारी साथ शुरू करने जा रहे हैं.