Gulab Kothari book release today: राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की पुस्तक, ‘स्त्री की दिव्यता’ का विमोचन रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के वसंत कुंज स्थित सभागार में होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन समारोह के विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति कुमुद शर्मा होंगे। विमोचन समारोह अपरान्ह साढ़े तीन बजे प्रारम्भ होगा।