दिल्ली के नांगलोई इलाके में फैक्टरी मालिक और उसके बेटे की अचार के कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक मजदूर कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए ये लोग भी कुएं में उतर गए। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल मजदूर सुरक्षित है।