गुरुकुल में सो रहे सहपाठियों पर छात्र ने रॉड से किया हमला, एक की मौत... 2 गंभीर

कर्नाटक के बेल्लारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्र ने अपने सहपाठियों पर सोते समय रॉड से हमला कर दिया. जिससे एक की मौत हो गई. जबकि कई छात्र घायल हो गए. घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है.