'मिसाइल की रेंज 5000 नहीं 2000KM रहे...', खामेनेई का बयान वायरल- VIDEO

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है, जिसमें खामेनेई ईरान की मिसाइल नीति को लेकर एक अहम बयान देते नजर आते हैं.