'रिजीम चेंज की साजिशें बर्दाश्त नहीं', ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बयान

चीन ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने सभी पक्षों से बातचीत की मेज पर लौटने और क्षेत्रीय सुरक्षा का सम्मान करने को कहा. उन्होंने कहा कि क्रांति की साजिश या 'रिजीम चेंज' की कोशिशों को जनसमर्थन नहीं मिलता.