स्कूल के हॉस्टल में सहपाठियों पर छात्र ने रॉड से किया हमला, एक की मौत... 2 गंभीर
कर्नाटक के बल्लारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्र ने अपने सहपाठियों पर सोते समय रॉड से हमला कर दिया. जिससे एक की मौत हो गई. जबकि 7 अन्य छात्र घायल हो गए. घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है.