नन्ही डांसर का कमाल! ‘Boyfriend’ गाने पर पीले सूट वाली बच्ची ने किया ऐसा डांस, हर कोई करने लगा कॉपी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्ही बच्ची का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पीले सूट में सजी यह क्यूट बच्ची पंजाबी गाने ‘Boyfriend’ पर इतने शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. बच्ची के एक्सप्रेशन, एनर्जी और डांस स्टेप्स इतने मजेदार हैं कि आसपास मौजूद बड़े लोग भी उसके स्टेप्स कॉपी करने लगते हैं. वीडियो में बच्ची का आत्मविश्वास और क्यूट अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस नन्ही डांसर के टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं. Video Credit: Instagram- @anaya_dance_swag